Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा आई जी रतनलाल डांगी आज कोरबा प्रवास पर

आई जी रतनलाल डांगी आज कोरबा प्रवास पर

कोरबा(खटपट न्यूज)। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी आज कोरबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। वे पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। नशा मुक्ति, निजात अभियान, सिलाई कढ़ाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का वे शुभारंभ करेंगे।

इसी कड़ी में भारत विकास परिषद, कोरबा द्वारा आज 2 अगस्त मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवार सहित लगभग 250 परिवारों का सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के मुख्य अतिथि रतनलाल डांगी IPS पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज होंगे। इस शिविर में ENT, ORTHOPAEDIC, शिशु रोग, मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग,सर्जन, स्त्री रोग,ब्लडप्रेशर, एवं शूगर से सम्बन्धित डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर के माध्यम से लगभग 500 हितग्राहियों के लाभान्वित होने की सम्भावना है।भारत विकास परिषद कोरबा के सचिव कन्हैयालाल सोनी ने पुलिस परिवार से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement Carousel