
रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य के 9 जिलों की 28 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। 1 अगस्त 2022 की स्थिति में अल्प वर्षा और खंड वर्षा के कारण यह क्षेत्र सूखाग्रस्त घोषित किए गए हैं। इन तहसीलों में सूखाग्रस्त क्षेत्रों के मानदंड के अनुसार फसलों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
















