Tuesday, September 22, 2026
Home कोरबा एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर सेमिनार का आयोजन

एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर सेमिनार का आयोजन

डिजाइनर मास्क बनाने प्रतियोगिता आयोजित

कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर सेमिनार का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल में शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। जेएसएस के निदेशक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की किसी भी राष्ट्र के लिए सबसे जरुरी हैं, उस देश की पहचान और उस देश की समृद्धि। हमारा भारत देश भी अखंड हैं और विश्व में श्रेष्ठ हैं। हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं बावजूद इसके हमारे देश में लोगों के बीच एकता और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिलती हैं।

स्किल हब के हितग्राहियों में डिजाइनर मास्क बनाने प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे प्रथम तोरण राठौर द्वितीय भारती महंत व तानिया कुर्रे तृतीय स्थान पर रही इस अवसर पर सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र , किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान और हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisement Carousel