Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा मुरली के प्रयासों से मिला रोजगार,गोदरा कंपनी को निर्देश जारी

मुरली के प्रयासों से मिला रोजगार,गोदरा कंपनी को निर्देश जारी


कोरबा (खटपट न्यूज)। एसईसीएल की गेवरा परियोजना में नियोजित गोदरा कंपनी के द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं देने के मामले में किए गए आंदोलन को सफलता मिली है। क्षेत्रीय भू-विस्थापित एवं बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरली महंत के द्वारा स्थानीय से लेकर शीर्ष स्तर तक प्रयास व आंदोलन किया गया। आखिरकार गेवरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एवं महाप्रबंधक के द्वारा 27 लोगों को गोदरा कंपनी में रोजगार देने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बनी। ग्राम मुड़ियानार, भिलाईबाजार, उमेंदीभाठा, रलिया, बाम्हनपाट, पोड़ी के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गोदरा कंपनी को निर्देश जारी किया गया है। इस बैठक में मुरली महंत के साथ गेवरा सीजीएम श्री मोहंती, कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर व अन्य अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुरली महंत ने कहा है हरिराम गोदरा कंपनी जो कि राजस्थान की कंपनी है जिसे 18 जून को पत्र जारी किया गया। मुरली महंत के प्रयासों से देवाशीष मानिकपुरी, सूरज कुमार रात्रे, सनत कुमार, पवन दास महंत, छत्रपाल यादव, राजू श्रीवास, अनिल कुमार यादव, रामकुमार कंवर, रविशंकर कंवर, दिलीप कुमार ओग्रे, सोना दास महंत, सुनील दास महंत, संतोष दास महंत, संतराम चौहान, कृपाल दास, रमाकांत पाटले, विनोद ओग्रे, अखिलेश महंत, पुरुषोत्तम रात्रे, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, विकास दास महंत, रविराम पाटले, मेघनाथ पाटले, गणेश सिंह कंवर, नारंग, गुलाब दास महंत को रोजगार मिला है।

Advertisement Carousel