Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:गैस एजेंसी के संचालक पर RAPE का FIR दर्ज

कोरबा:गैस एजेंसी के संचालक पर RAPE का FIR दर्ज


कोरबा(खटपट)। शहर में घटित एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में कोरबा गैस एजेंसी के युवा संचालक(इंडेन गैस के डिस्ट्रीब्यूटर) सौरभ ठक्कर पर बलात्कार और पॉक्सो के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है। उसके विरुद्ध नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है जिस पर जांच उपरांत धारा 376,506 भादवि एवं बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी नवल साव ने बताया कि घरेलू महिला कर्मी ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्ष 2011 से 2021 के मध्य उसके साथ सौरभ ठक्कर के द्वारा झांसा देकर संबंध स्थापित किया गया। बलात्कार की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी की जा रही है। वह अपने ठिकाने से फरार है।

Advertisement Carousel