Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:छग संवाद के प्रचारकों को बंधक बनाया सरपंच पति ने

कोरबा:छग संवाद के प्रचारकों को बंधक बनाया सरपंच पति ने


0 मैनेजर ने दर्ज कराया रिपोर्ट
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याण कार्यों का प्रचार-प्रसार करने वाले कर्मचारियों को बंधक बनाकर गाली-गलौज कर धमकी दी गई। सरपंच पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह घटना किया है। इन पर जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ संवाद जनसंपर्क विभाग रायपुर के द्वारा एएस एडवाटाईजर्स विज्ञापन कंपनी रायपुर को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आदेश मिला है। कंपनी के कर्मचारी अब्दुल गफ्फार, अब्दुल शकील, मो. रिजवान, विजय पटेल को कंपनी द्वारा कार्य करने के लिए कोरबा जिला भेजा गया है। 24 जुलाई को इन कर्मियों के द्वारा रामपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेंदरकोना में वहां के सरपंच से अनुमति लेकर पंचायत भवन ेके सामने बोर्ड-बैनर लगाया जा रहा था। इस दौरान महिला सरपंच का पति भरत अपने 3 साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज कर जान की धमकी देकर पिकअप क्र. सीजी-04 एमई 9233 को सामान सहित और कंपनी कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपने घर ले गया। यहां रात में 7.30 बजे से 12.30 बजे तक बंधक बनाकर रखा। इसकी जानकारी कंपनी के मैनेजर देवेश कुमार वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा को दी गई। उसने कोरबा पहुंचकर रामपुर चौकी में लिखित शिकायत किया जिस पर भरत व उसके साथियों के विरुद्ध धारा 294, 342, 506, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Advertisement Carousel