Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा 15 ब्लाक-पंपहाऊस में पानी नहीं,48 घंटे से आपूर्ति बाधित

15 ब्लाक-पंपहाऊस में पानी नहीं,48 घंटे से आपूर्ति बाधित

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर निगम द्वारा कराए जा रहे अशोक वाटिका के जिर्णोद्धार का काम कर रहे निगम के ठेकेदार की लापरवाही के कारण जे.सी.बी.से पानी की मेन सप्लाई पाइप विगत दो दिनों से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण 48 घण्टे से पेयजल आपूर्ति 15 ब्लॉक व पम्प हाउस में बाधित है। उक्त क्षतिग्रस्त पाईप को तत्काल सुधरवाने की न तो एस.ई.सी.एल. को चिंता है और न ही क्षतिग्रस्त करने वाले निर्माण एजेंसी को। इस लापरवाही और असंवेदनशीलता का परिणाम यहां के रहवासी भूगतने को विवश हैं। एक रहवासी ने बताया कि लापरवाह सिविल अधिकारी श्री शर्मा एक बार वस्तुस्थिति को देखने के बाद दोबारा सुधि लेने की फुर्सत नहीं निकाल सके हैं। इसके पूर्व में भी कई बार शिकायत जा चुका है फिर भी परिणाम शून्य है।

Advertisement Carousel