Friday, September 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:बाल कल्याण समिति के मनीष शर्मा बने अध्यक्ष

कोरबा:बाल कल्याण समिति के मनीष शर्मा बने अध्यक्ष

कोरबा (खटपट न्यूज)। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद में मनीष शर्मा को राज्य शासन ने नियुक्त किया है। मनीष शर्मा की नियुक्ति से नगरजनों में हर्ष व्याप्त है।

इससे पहले समिति की अध्यक्ष मधु पाण्डेय थीं। उनका कार्यकाल फरवरी में खत्म हो गया था जिसके बाद से यह पद खाली था। महिला बाल विकास संचालनालय द्वारा आज इस संबंध में एक पत्र महिला बाल विकास विभाग में कार्यालय में आया है। कोरबा बाल कल्याण समिति में मनीष शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही मनीष शर्मा को शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।

Advertisement Carousel