Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:पहले ही दिन की सवारी,जल गई एक्टिवा

कोरबा:पहले ही दिन की सवारी,जल गई एक्टिवा

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई। एक्टिवा सेकेंड हैंड खरीदी गई थी और पहले ही दिन युवक अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था। जैसे ही गाड़ी को स्टार्ट किया गया, उसमें आग लग गई।


मामला कोतवाली क्षेत्र का है। सर्वमंगला रोड निवासी अनवर खान अपने दोस्त इमामुद्दीन के साथ मंगलवार को चाय पीने के लिए पुराना बस स्टैंड पहुंचा था। चाय पीने के बाद इमामुद्दीन ने एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए किक मारा। किक मारते ही एक्टिवा में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि वह समझ पाते आग भड़क उठी। दुकान के पास खड़े लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही एक्टिवा जलकर खाक हो गई। इमामुद्दीन ने बताया कि सोमवार को ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑटो डील से अनवर ने 40 हजार रुपए में एक्टिवा खरीदा था और पहली बार ही इस पर घूमने निकले थे कि घटना घट गई।

Advertisement Carousel