गिरते-गिरते बचा ट्रेलर,सड़क पर आवागमन बाधित

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के पोड़ी- उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत चोटिया- कोरबी स्टेट हाईवे सड़क मार्ग अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खुर्द के पास स्थित खड़फडी नाला पुल में पिछली रात ट्रेलर फंस गया। रानी अटारी खदान से कोयला लोड कर कटघोरा की ओर जाते समय ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 2637 का चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। इस कारण से उक्त ट्रेलर का पिछला हिस्सा पुल पर फंस गया और गिरते-गिरते बचा। समय रहते एक बड़ी घटना टल गई। 24-25 जुलाई की मध्यरात्रि 2:30 बजे से तक उक्त सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से है जिसके कारण यात्री बस सहित कार आदि वाहन फंसे हैं। मोटरसाइकिल सवार किसी तरह निकल पा रहे हैं।

Advertisement Carousel