Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized मुख्यमंत्री को हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने...

मुख्यमंत्री को हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का मिला न्योता

रायपुर( खटपट न्यूज)।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 31 जुलाई को आयोजित होने वाले हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को दीक्षांत समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द और रजिस्ट्रार श्री उदय शंकर उपस्थित थे।

Advertisement Carousel