Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:रेल्वे स्टेशन में गंगाजल,पढ़ी गई हनुमान चालीसा, देखें वीडियो

कोरबा:रेल्वे स्टेशन में गंगाजल,पढ़ी गई हनुमान चालीसा, देखें वीडियो

कोरबा(खटपट न्यूज़)।युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में रेलवे प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के तहत यात्री ट्रेनों के परिचालन प्रारम्भ की मांग,पार्किंग पर मनमानी बन्द करने एव चल रही यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी बन्द करने की मांग को लेकर कोरबा स्टेसन में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए गंगाजल का छिड़काव किया गया एव मांगो को पूर्ण करने की मांग की गई अन्यथा 10 दिवस पश्चात ओवरब्रिज कोरबा के समीप मालगाड़ियों का परिवहन रोकने का आह्वान किया गया…..!

https://youtu.be/DmxeH3lOedU


इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – हमारे द्वारा पूर्व में 6 मांग पत्र सौंपा गया था कि रेलवे कोरबा एव गेवरा में अनेक समस्या है परंतु रेलवे के द्वारा गेवरा एव कोरबा स्टेशन में यात्री ट्रेनों के परिचालन में जमकर लापरवाही बरती जा रही है कोविड के नाम पर ट्रेने पहले बंद कर दी गई अब सामान्य स्थिति होंने के बाद भी रेलवे के द्वारा सिर्फ और सिर्फ कोयला लदान में रिकॉर्ड बनाने के चक्कर मे नागरिकों का जीना दुशवार कर दिया गया है यात्री ट्रेनों को पहले तो बंद कर दिया गया और अब कुछ ट्रेनों को चालू किया गया है परंतु 11 की ट्रेन 3 बजे शाम की ट्रैन रात में ये स्थिति कर रखे है साथ ही साथ पार्किंग के नाम पर भी जमकर लूटमार मची हुई है आज हमारे द्वारा कोरबा स्टेसन में जमकर नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एव गंगाजल का छिड़काव किया गया ताकि अधिकारियों को सद्बुद्धि की प्राप्ति हो और मांगों को पूर्ण करे एव हमारी मांगो को संज्ञान में लेते हुए त्वरित निराकरण की मांग की गई एव चेतावनी दी गई मांग न मानने पर 10 दिन पश्चात ओवरब्रिज कोरबा के समीप मालगाड़ियों का परिवहन भी बन्द किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी रेलवे प्रशासन की होगी….!

https://youtu.be/De4s8jou49o

इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की — रेलवे अपनी मनमानी पर उतारू है आमजनों को परेशान करना उनकी आदत बन चुकी है गेवरा से सभी ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया है साथ ही साथ कोरबा की सभी ट्रेन समय पर नही चल रही है एनएसयूआई लगातार आमजनों के हित के लिए कार्य करती है और करते रहेगी…
इस अवसर परएनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा,युवा कांग्रेस जिला सचिव दीपक दास महन्त,कमल किशोर चंद्रा,बबलू मारवा,मंजीत सिंह ठाकुर,अनिल खुटे,मुकेश सिंह उसरवर्षा,आशीष मित्तल,मनीष कंवर,रूपांक राजपूत,बंटी,सोनू यादव, रामकुमार पटेल, कोमल रमानी,गिन्नी भार्गव,दीपक लकरा,विलन,सूरज बरेठ,और अनेक युवा कांग्रेसी एव एनएसयूआई के साथी उपस्थित उपस्थित थे…..!

Advertisement Carousel