Friday, June 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से कन्नौजिया कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, नवनिर्मित...

मुख्यमंत्री से कन्नौजिया कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, नवनिर्मित धर्मशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने दिया न्यौता

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में कन्नौजिया कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण में समाज के नवनिर्मित धर्मशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने न्यौता स्वीकार करते हुए प्रतिनिधि मंडल से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर सर्वश्री छोटे लाल कश्यप, डॉ. राम नारायण वर्मा, गोविंद राम कश्यप, तुला राम, दीपक टिकरिया, सुरेश वर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel