Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कुमार सानू की होण्डा एक्टिवा चोरी हुई

कुमार सानू की होण्डा एक्टिवा चोरी हुई


0 पार्किंग से पार कर गया चोर


कोरबा(खटपट न्यूज़)। एमपी नगर निवासी कुमार सानू पिता गौतम कुमार सानू 31 वर्ष की एक्टिवा किसी ने चोरी कर लिया।
कुमार सानू ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व श्रीमती शीला सिंह पति सुलवान सिंह ग्राम लटोरी पोस्ट जयनगर जिला सुरजपुर छ.ग. के आधिपत्य एवं स्वामित्व का होण्डा एक्टिवा स्कूटी को उसने खरीदा था तथा अपने नाम से नामांतरण करने हेतु आर.टी.ओ. कार्यालय अम्बिकापुर में आवेदन दिया है। वाहन को अपने पास रखा है। 4 जुलाई 2022 को होण्डा एक्टिवा क्रं. सीजी 15 डी.ए.2973 से सत्या आटो मोबाईल्स में काम करने गया था। स्कुटी को पार्किंग में खड़ी किया था। शाम 7 बजे काम खत्म कर बाहर निकला तो पार्किंग में एक्टिवा स्कूटी नहीं थी। आसपास पता किया तो कुछ पता नहीं चला। उसकी होण्डा एक्टिवा को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। कुमार सानू की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पता तलाश किया जा रहा है।

Advertisement Carousel