Saturday, March 28, 2026
Home Uncategorized कोरबा:सुपातराई सरपंच पति ने धमकाया,इस टिप्पणी से मचा है बवाल

कोरबा:सुपातराई सरपंच पति ने धमकाया,इस टिप्पणी से मचा है बवाल

कोरबा(खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपातराई की सरपंच के पति संतराम कंवर ने गांव के पंच और ग्रामीण युवक को गाली गलौज कर झूठे मामले में फंसा देने और जान की धमकी दी है।

सरपंच पति

इस संबंध में उरगा थाना में अलग-अलग शिकायत दे दी गई है बताया गया कि पवन सिंह तंबोली ग्राम पंचायत सुपातराई के वार्ड 2 का पंच है। उसने गांव के युवकों द्वारा निर्मित नव चेतना नामक व्हाट्सएप ग्रुप में गांव के नवनिर्मित तालाब पचरी के ध्वस्त होने संबंधी वीडियो डाला है। इस पचरी का निर्माण कुछ माह पहले ही 50000 रुपये की लागत से कराया गया था। निर्माण के कुछ दिन बाद ही पचरी के ध्वस्त हो जाने के संबंध में वीडियो पंच के द्वारा ग्रुप में डाले जाने से नाराज होकर सरपंच पति के द्वारा पवन सिंह को घूमने जाने के नाम पर बुलाया गया। उसे 3 जुलाई को सुबह भुतहा मुड़ा तालाब के पास बुलाकर पचरी का वीडियो बनाकर ग्रुप में डालने हैं के लिए गाली गलौज किया गया। मना करने पर जान से मारने और झूठे मामले में फंसा देने के लिए धमकाया गया।
इसी तरह सरपंच पति के द्वारा गांव के ही अविनाश पटेल को भी फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने एवं झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी गई। अविनाश के द्वारा नवचेतना ग्रुप में डाले गए पचरी के वीडियो के संबंध में टिप्पणी की गई थी। दूसरे लोगों ने भी इस वीडियो को लेकर अपनी- अपनी टिप्पणी की है। इससे नाराज संतराम ने अविनाश को भी धमकाया। वार्ड पंच एवं ग्रामीण अविनाश ने सरपंच पति के विरुद्ध उरगा थाना में लिखित शिकायत कर दिया है। देखना यह है कि मामले में पुलिस कब तक संज्ञान लेती है और क्या कार्रवाई करती है?

Advertisement Carousel