Friday, April 3, 2026
Home कोरबा कोरबा:फिटर को ठेकेदार ने पीटा, गुणवत्ताहीन कार्य करने से रोका था

कोरबा:फिटर को ठेकेदार ने पीटा, गुणवत्ताहीन कार्य करने से रोका था

कोरबा-दीपका(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल के दीपका खदान के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में कार्यरत मेकेनिकल फिटर केटेगरी-6, के साथ यहां के ठेकेदार ने अपने भाईयों के साथ मिलकर मारपीट किया। फिटर जोगेश कुमार 4 जुलाई को सुबह 9.15 बजे अपने सेक्शन में कार्य कर रहा था कि उस बीच राजेंद्र सिंह अपने 3 भाईयों के साथ पंप सेक्शन में पहुंचकर अचानक मारपीट करने लगा। इस दौरान जोगेश को जान से मारने की धमकी भी दी गई और अपने साथ हथियार भी रखा था तथा मारने का प्रयास कर रहा था। कार्यस्थल पर अन्य कर्मचारियों के आने के कारण वार नहीं कर सका और गाली तथा धमकी देते हुए अपने स्कार्पियो वाहन से वापस चला गया। दीपका थाना में जोगेश की रिपोर्ट पर राजेन्द्र सिंह और उसके भाईयों के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन के काम से फिटर संतुष्ट नहीं था। गुणवत्ताहीन काम करने से मना करने पर ठेकेदार ने आवेश में आकर अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में पंप हाउस पहुंचकर मारपीट किया। 

Advertisement Carousel