Friday, August 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक ’जय हो जशपुर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक ’जय हो जशपुर’ का किया विमोचन

रायपुर, (खटपट न्यूज)।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान जशपुर में कॉफी टेबल बुक ’जय हो जशपुर’ का विमोचन किया। बुक में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, सर्वांगीण विकास तथा बाल-विवाह, पलायन, नशामुक्ति जैसे समाजिक मुद्दों पर जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों का संकलन किया गया है। जिला प्रशासन, यूनिसेफ और दर्शन फाउंडेशन के तत्वावधान में ’जय हो’ पहल के अंतर्गत ये कार्य किये जा रहे हैं।

Advertisement Carousel