Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ एक बार फिर कोरोना की तेज रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, राज्य सरकार...

एक बार फिर कोरोना की तेज रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट …

रायपुर, खटपट न्यूज। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज रफ्तार ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीज 500 से ज्यादा हो गए हैं, वहीं हर दिन औसतन 80-100 मरीज प्रदेश में मिल रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को 130 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज को लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने आग्रह किया है।
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को बूस्टर डोज का टीकाकरण बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हाल के दिनों कोरोना के मरीज काफी मिले हैं। प्रदेश में कोरोना की तेज रफ्तार काफी चिंताजनक है। खासकर राजधानी रायपुर में स्थिति काफी खराब दिख रही है।

Advertisement Carousel