Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:हाथी के हमले से युवक घायल, 112 और 108 ने पहुंचाया अस्पताल

कोरबा:हाथी के हमले से युवक घायल, 112 और 108 ने पहुंचाया अस्पताल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में लगातार हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। हाथी देर शाम सिमकेदा के जंगल में देखे गए। इस बीच खबर आई कि एक युवक हाथी के हमले के घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार सिमकेदा निवासी संतोष कुमार राठिया पिता देव सिंह राठिया को बांसबहरी जंगल में हाथी द्वारा घायल कर दिया गया। बताया गया कि संतोष जंगल से लगे खेत की ओर गया था कि  शाम लगभग बजे यह हादसा हुआ। घायल संतोष को डॉयल 112 की टीम के आरक्षक क्रमांक 527 सूरज कुमार खरे एवं चालक गौतम राठिया ने सही समय पर गिरारी लाया  जिसके बाद 108 संजीवनी एम्बुलेंस के जरिए उसे करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Advertisement Carousel