Monday, March 23, 2026
Home कोरबा भूपेश सरकार महिला उत्थान के लिए कर रही अनेक कार्य,सभी लाभ उठाएं:श्यामलाल

भूपेश सरकार महिला उत्थान के लिए कर रही अनेक कार्य,सभी लाभ उठाएं:श्यामलाल


0 महिला समूह की बैठक में जागरूक कर प्रेरित किया पूर्व विधायक ने
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत जामबहार के आश्रित ग्राम रुकबहरी में रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने बिहान योजना की महिला समूह से मुलाकात कर उनकी बैठक ली।

समूह की बैठक लेते पूर्व विधायक श्यामलाल

श्री कंवर इनसे मिलकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने व लाभ बताने पहुंचे थे। विधायक ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। समूह को गौठान सहित आजीविका संबंधी विभिन्न योजनाओं, बिहान योजना आदि से जोड़ा जा रहा है। छोटे-छोटे और घरेलू व्यवसाय करने के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह के लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपना आर्थिक उत्थान करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक के साथ ब्रिजसर, समयलाल, होमशंकर साहू भी उपस्थित थे।

भोज का आनंद लेती समूह की महिलाएं

बैठक उपरांत समूह की महिलाओं के लिए भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने सहभागिता निभाते हुए वनभोज का आनंद लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती यशोदा साहू, श्रीमती नीतू, श्रीमती जागेश्वरी साहू, कुमारी नीलेश और कुमारी पटेल विशेष रूप से प्रयासरत रहे व समूह की महिलाओं का भी सहयोग रहा।

Advertisement Carousel