Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized कोरबा:धर्मगुरु पर अभद्र टिप्पणी,युवक गिरफ्तार

कोरबा:धर्मगुरु पर अभद्र टिप्पणी,युवक गिरफ्तार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
ज्ञात हो कि 9 जून को साहिल मेमन ने अपने संगठन के साथियों के साथ थाना कोतवाली आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि फेसबुक सोशल ऐप में कुमार नीरू धीवर आईडी से मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया है जिससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया। हालात से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी युवक नरेंद्र कुमार जलतारे उर्फ नीरू धीवर पिता हीरालाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार गणेश पंडाल के पीछे कोरबा को उसके घर से चंद घंटे मे ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मानिक लाल लहरें, आरक्षक मनीष बघेल, टिरेंद्र सोनी,नवरत्न सिदार, संदीप टंडन की सराहनीय भूमिका रही।
0 आपत्तिजनक टिप्पणी से बचें:एसपी
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि में किसी भी धर्म, समुदाय, समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें तथा अपने बच्चों को भी इनके दुरुपयोग से अवगत कराएं।

Advertisement Carousel