रायपुर (खटपट न्यूज)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव में रिक्त स्टेनोग्राफर हिन्दी एवं अंग्रेजी तथा कुटुम्ब न्यायालय में रिक्त स्टेनोग्राफर हिन्दी के पदों की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 18 और 19 जून को आयोजित की गई है। साथ ही रिक्त सहायक ग्रेड-3 के पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 जून को आयोजित होगी। पात्र उम्मीद्वारों के प्रवेश पत्र कार्यालय की वेबसाईट में अपलोड कर दिए गए हैं। कौशल और लिखित परीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/rajnandgoan का अवलोकन किया जा सकता है।
कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...
कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहतरायपुर, 6 नवंबर 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री...















