Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा संत कबीर का जयंती समारोह मनाने बैठक 22 को

संत कबीर का जयंती समारोह मनाने बैठक 22 को

कोरबा(खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम कोरबा के एमआईसी की बैठक में एमआईसी सदस्य सुश्री सुरती कुलदीप द्वारा संत सम्राट कबीर की जयंती समारोह मनाने का प्रस्ताव रखा गया,जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार करने भैरोताल में बैठक हुई। जिला सहित प्रदेश में शांति व भाईचारा कायम रहे, इस उद्देश्य से कबीर जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह को सर्व धर्म समभाव के रूप में मनाने विस्तारित बैठक सियान सदन में 22/5/2022 को सुबह 10 बजे से होगी जिसमें गणमान्य नागरिक आमन्त्रित हैं। भैरोताल में सुश्री सुरती कुलदीप के नेतृत्व में हुई बैठक में नारायण महंत पार्षद, चंद्रा समाज प्रमुख डॉ. आरएन चंद्रा, कबीर सत्संग समिति सचिव करन दास महंत, युवा समिति के कार्यकर्ता पवन महंत ,सुनील मानिकपुरी, भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के जिला सचिव प्रताप दास ,तुकेश्चर महंत युवा नेता पवन महंत ,राम दास महंत, तुलसी दास महंत, भामपस महिला जिला अध्यक्ष धनबाई कुलदीप शामिल रहे।

Advertisement Carousel