Saturday, June 20, 2026
Home कोरबा जल जीवन: लाखों खर्च,नहीं मिल रहा घर-घर पानी

जल जीवन: लाखों खर्च,नहीं मिल रहा घर-घर पानी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जल जीवन मिशन में लाखों- करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों का जमीन पर न उतरना इसका मुख्य कारण है। गांवों बनी पानी टँकी शो पीस बनी हुई है।
करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोतली में जलजीवन मिशन योजना से हर घर जल में पहुंचाने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण करा दिया है पाइपलाइन का भी विस्तार हुआ है लेकिन पाईप जमीन के ऊपर हैं। जगह-जगह पाइप फट हुए है नतीजतन पानी तो लीकेज होगा ही।लाखो रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं।

पानी निकला नहीं, टूट गया नल

गाँव मे बने पानी टंकी से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति करने के लिए निर्माण किए गए नल से एक बूंद पानी तो नहीं निकल सका। निर्माणाधीन नल टूटने लगे है। नल का निर्माण के लिए लाखों रुपये स्वीकृति हुए हैं।

तालाब भी सुख चुके

गांव का तालाब पूरी तरह से सूखने से पानी के लिए बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। पानी कम होने से निस्तारी के लिए परेशानी हो रही है। गांव में हैंडपंप हैं लेकिन अभी गर्मी में जलस्तर घटने से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

इनका ये है कहना

गांव में पानी की आपूर्ति के लिए टंकी तो बनी है, पानी नहीं मिल पाती है। पानी के लिए हेण्डपम्प पर निर्भर हैं।
राजेन्द्र खाखा,ग्रामीण

जरूरत के हिसाब से पानी नही मिल पाती,नल से एक बाल्टी पानी नही मिलती।पानी की समस्या है।
फूल बाई राठिया

Advertisement Carousel