
कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिला में अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वो, गुण्डे बदमाशो पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मानिकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरएसएस नगर गार्डन के पास एक लड़का तलवार लहरा कर लोगों को भयभीत कर रहा है। प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह को अवगत कराने पर तवरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच पर 17 वर्ष के एक किशोर को घेराबंदी कर
पकड़ा गया। किशोर के कब्जे से मिली तलवार को जप्त किया जाकर विधि से संघर्षरत अपचारी बालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 416/22 पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायालय के आदेशानुसार निरूद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा,प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रवीण लाल, आरक्षक आलोक टोप्पो, अशोक पाटले, जय प्रकाश यादव, हेराम चौहान,रतन राठौर, कृष्णा पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















