
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के ग्राम भठोरा में शनिवार की रात लगभग 10 बजे कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर आंगनबाड़ी भवन से लगे मंच की दीवार से जा टकराया। घटना में मंच भवन की दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ी। वहीं मलबे में दबकर ग्राम पंचायत छिंदपुर निवासी तेरस श्रीवास 35 वर्ष घायल हो गया है जो मंच पर खड़ा था। गंभीर रूप से घायल तेरस श्रीवास को अपोलो बिलासपुर रेफर किया गया है।















