रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। विभाग ने 16 अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 14 पर्यवेक्षकों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना दी है। साथ ही एक जिला कार्यक्रम अधिकारी और एक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के नाम भी शामिल हैं। उपरोक्त स्थानांतरण/पदस्थापना पर समन्वय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनुमोदन प्राप्त है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


















