Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा TI चेलक व ASI मनोज गृहमंत्री से सम्मानित हुए, कम्युनिटी पुलिसिंग और...

TI चेलक व ASI मनोज गृहमंत्री से सम्मानित हुए, कम्युनिटी पुलिसिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर मिला सम्मान


कोरबा(खटपट न्यूज)। कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ बालको थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चेलक व यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर में आयोजि शूरवीर सम्मान कार्यक्रम में पुरस्कृत व सम्मानित किया है।

निरीक्षक विजय चेलक को कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया गया है जिन्होंने उरगा थाना में पदस्थ रहते हुए आईजी रतनलाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में ग्राम सरगबुंदिया व कथरीमाल में आयोजन कर कंबल, हेलमेट आदि का वितरण कराया था। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप व जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार लोगों को विभिन्न तरह से जागरूक करने के लिए भी कार्य किया। इन कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करने की अनुशंसा की गई थी।

इसी तरह यातायात में पदस्थ एएसआई मनोज राठौर के द्वारा यातायात व्यवस्था के साथ ही यातायात के प्रति जागरूकता लाने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान मिला है। श्री राठौर ने यातायात विभाग में पदस्थ रहते कई सराहनीय कार्य किये हैं। उनके बेहतर मैनेजमेंट की वजह से उन्हें ट्रैफिक थाना में शुरू से ही महत्वपूर्ण जवाबदेही मिलती रही है। उनके कार्यशैली से प्रभावित होकर विभाग ने उनका सम्मान किया है।
इनके अलावा प्रदेश भर में अलग-अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा (गुप्तवार्ता) ने सम्मानित होने वाले अधिकारियों की सूची जारी की थी।

Advertisement Carousel