Tuesday, May 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल से उदय शदाणी ने की भेंट

राज्यपाल से उदय शदाणी ने की भेंट

रायपुर,(खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में श्री उदय शदाणी ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके के जन्म दिवस के अवसर पर श्री उदय शदाणी ने शदाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिर महाराज की ओेर से सुश्री उइके को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सुश्री उइके को शदाणी दरबार की ओर से सम्मान स्वरूप सरोपा एवं प्रसाद भेंट की। इस अवसर पर श्री नंदलाल साहित्या, श्री विशिष्ट चावला एवं श्री विशाल चेलानी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel