
कोरबा (खटपट न्यूज़)। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति द्वारा संत श्री जलाराम मंदिर में 10 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे से श्री राम धुन और भजन में समाज के लोग शामिल हुए। दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद भगवान राम की आरती की गई। आरती पश्चात मंदिर परिसर स्थित समाज के भवन में महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद का आयोजन टीपी नगर निवासी मनसुख भाई पटेल परिवार की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

















