Sunday, March 29, 2026
Home कोरबा सतगढ़ तंवर समाज शाखा केंदा-करगी की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न

सतगढ़ तंवर समाज शाखा केंदा-करगी की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न

कोरबा (खटपट न्यूज)। सतगढ़ तंवर समाज शाखा केंदा-करगी का क्षेत्रीय बैठक ग्राम केंदाडांड में सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के विकास के लिए शाखा स्तर पर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें लोकेश्वर सिंह संरक्षक, महेन्द्र पाल सिंह शाखा अध्यक्ष, श्रीमती मधुकामिनी सिंह उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह सचिव, श्रीमती रिद्धी सिंह सह-सचिव एवं सतेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये।
चुनाव के पश्चात् सामाजिक सेवा एवं विकास पर विचार-विमर्श करते हुए समाज के चौमुखी विकास के लिए सभी क्षेत्रों में योजना बनाकर कार्य करने एवं आपसी सहयोग को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकरियों ने कहा कि समाजिक सेवा को शास्त्रों में भी पुण्य कार्य माना गया है और जो भी मनुष्य निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता है उसे निश्चित ही दृव्य आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। बैठक मेें समाज के कुंवर राजवर्धन सिंह अध्यक्ष, दानेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती ललिता देवी महासचिव, दिनेश कुमार सिंह अध्यक्ष तंवर कल्याण समिति, देवेन्द्र प्रताप सिंह शाखा अध्यक्ष, हरिप्रताप सिंह एवं अन्य शाखा केंदा-करगी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी सतगढ़ तंवर समाज केंदा-करगी के सचिव दिनेश सिंह ने दी है।

Advertisement Carousel