Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा सीएसईबी चौक पर खड़ी ट्रेलर की चोरी

सीएसईबी चौक पर खड़ी ट्रेलर की चोरी

चोरी हुई ट्रेलर की फाइल फोटो

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के निकट खड़ी एक ट्रेलर चोरी हो गई है। घटना की लिखित शिकायत ट्रेलर के मालिक कोरबा निवासी महावीर जैन ने सहायता केंद्र में दर्ज करा दिया है। महावीर जैन ने बताया कि उसकी 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 2479 को उसने स्टेडियम रोड से सीएसईबी चौक आने वाले मार्ग में फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने सड़क किनारे खड़ा कराया था।उक्त वाहन का चालक मुबारक अंसारी छुट्टी पर बिहार गया हुआ है। 2 दिन से सड़क किनारे खड़ी इस ट्रेलर को आखरी वक्त बुधवार रात 10 बजे देखा गया था। आज सुबह 6 बजे जब महावीर जैन यहां आया तो ट्रेलर अपने स्थान से गायब मिली। महावीर ने अपने स्तर पर खोजबीन के बाद मामले की लिखित सूचना सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में दे दी है। प्रकरण में एफ आई आर आगामी दिनों में दर्ज करने की बात उसे कही गई है।

Advertisement Carousel