त्रिपुरा. त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने अपने बयान में पंजाबियों और जाटों को कम दिमाग वाला बताया था। इस बयान के बाद जब उनके बयान को लेकर विरोध होने लगा तब उन्होंने पंजाबियों, जाटों से माफी मांगते हुए अपने बयान को वापस लिया है। दरअसल अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब देश के अलग-अलग समुदायों और राज्यों के लोगों से जुड़ी बातें समझा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के लोगों की बात करें तो लोग उन्हें पंजाबी कहते हैं, एक सरदार हैं, सरदार किसी से नहीं डरता। वह बहुत ताकतवर होते हैं हालांकि उनका दिमाग कम होता है। कोई भी उन्हें ताकत से नहीं बल्कि प्यार से जीत सकता है। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के जाटों का जिक्र किया था।(एजेन्सी)
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई...
रायपुर, 5 मई 2026प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।...
















