Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized कोरबा:पेट्रोल पंप में लूटपाट का प्रयास, फायरिंग करते हुए भागे आरोपी,देखें वीडियो

कोरबा:पेट्रोल पंप में लूटपाट का प्रयास, फायरिंग करते हुए भागे आरोपी,देखें वीडियो

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के ग्राम गोबरघोरा थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत स्थित पेट्रोल पंप में बाइक में सवार 2 युवक चेहरे में गमछा बांधकर पेट्रोल डलवाने आए। दोपहर करीब 2:25 बजे ये लोग 200 रुपये का पेट्रोल डलवाए और पेट्रोल डाल रहे सेल्समैन का बैग छीनने का कोशिश एक युवक के द्वारा इस दौरान की गई। बैग नहीं छीन पाने की स्थिति में दोनों बाइक से भागने लगे कि इन्हें पकड़ने की कोशिश की गई। पकड़ में आने से बचने के लिए एक युवक ने किसी फायरआर्म्स से फायर कर भय दिखाते हुए भाग गए। संयोगवश इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। बताया गया कि दोनों बांकीमोगरा की ओर भागे हैं। जिला पुलिस ने अपील की है कि यदि इनके बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो तत्काल नंबर 9425584560, 9329450000 पर सूचित करें।

https://youtu.be/PabcQyh7srs
Advertisement Carousel