Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ निकायों को सशक्त करने सीएम की अहम घोषणाएं, विकास के लिए दी...

निकायों को सशक्त करने सीएम की अहम घोषणाएं, विकास के लिए दी राशि,मानदेय भी बढ़ाया

रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को सफलतम तीन वित्तीय वर्षों में मिली उपलब्धियों की बधाई दी है। साथ ही चौथे नये वित्तीय वर्ष में दोगुनी-चौगुनी नयी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।
मुख्यमंत्री ने नयी घोषणाएं करते हुए नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश सरकार को प्रतिबद्ध बताया। उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपए,  नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी। प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि हमारे प्रदेश ने तीन बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का ख़िताब हासिल किया है। इसीलिए प्रदेश के महापौरों,  सभापति,  नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है।
स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। यह भी घोषणा किया है कि महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को डेढ़ गुना किया जाएगा।

Advertisement Carousel