Sunday, September 8, 2024
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Homeकोरबाप्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए मैत्री महिला समिति की पहल

प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए मैत्री महिला समिति की पहल

कोरबा (खटपट न्यूज)। मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा एवं पर्यावरण प्रबंधन विभाग के सहयोग से नगर परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा संग्रहण का मुहिम शुरू किया गया है। इस मुहिम के अंतर्गत महिला समिति के सभी सदश्याओं ने अधक्षा, श्रीमति उमा त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरे टाउनशिप मे 4 महीनो से कचरा एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 1000 से ज्यादा बोरी प्लास्टिक कचरा संग्रह किया गया है। इस एकत्रित कचरों को पर्यावरण अनुकूल पद्धती से निपटान करने के लिए सीमेंट उद्योग को भेज दिया जाएगा, जहां इसका सही निपटान किया जाएगा।

इस अनूठी पहल से जुड़े सफाई कर्मचारियों को करोना संकट के समय सहायता करने के लिए दिनांक 18 जुलाई को श्रीमति उमा त्रिपाठी, अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति के हाथों अन्य पदाधिकारियों के उपस्थिती में राशन पैकेट वितरण किया गया। महिला समिति द्वारा न सिर्फ प्लास्टिक का संग्रहण किया गया अपितु लोगों को पर्यावरण अनुकूल चीजों को अपनाने के लिए भी नियमित अंतराल पर जागरूक किया गया। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है, यह सौ से भी ज्यादा वर्षों तक बिना सड़े पर्यावरण को क्षति पहुंचाता है। इसीलिए एनटीपीसी द्वारा प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जा रहा है, साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र भी घोषित किया गया है। एक जिम्मेदार नैगम होते हुए सभी कार्यों में पर्यावरण अनुकूल चीजों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करता है।

Google search engine
    Google search engine
    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments