
कोरबा(खटपट न्यूज़)। दोस्तों के साथ होलिका दहन देखने गए युवक का कुछ लोगों ने जबरन कपड़ा उतारने की कोशिश की। ऐसा नहीं करने पर उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। युवक की पत्नी और भाई को भी चोट पहुंचाई गई।
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में रहने वाला युवक 18 मार्च को सुबह 9 बजे अपने साथी नरेश पटेल, कोमल पटेल, राम किशन पटेल के साथ होलिका दहन के पास गया था। वहां पर पहले से मौजूद तुमेश पटेल, लोकेश पटेल व गोपेश पटेल ने पीड़ित को कहा कि तुम अपना कपड़ा उतारो, होली खेलेंगे। युवक ने कपड़ा नहीं उतारूंगा बोला, तो इतने में तीनों ने मिलकर गंदी-गंदी गाली देकर कपडा नहीं उतारने पर जान से मारने की धमकी दिया। तुमेश पटेल ने डंडा से तथा लोकेश पटेल व गोपेश पटेल ने हाथ-मुक्का से मारपीट किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी तथा भाई को भी तीनों ने मिलकर हाथ-मुक्का व डंडा से मारपीट किया। मारपीट में पीड़ित के पेट, पीठ व गाल में चोट लगा है तथा नरेश पटेल के दोनों जांघ में तथा पत्नी के चेहरा व गाल में चोट लगा है। पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,323,506,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।















