Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा राकेश और सनत की कोरबा वापसी,यहां बदले गए कई थाना इंचार्ज

राकेश और सनत की कोरबा वापसी,यहां बदले गए कई थाना इंचार्ज


कोरबा जिला से हाल-फिलहाल स्थानांतरित हुए निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा और सनत सोनवानी की एक बार फिर कोरबा वापसी हुई है। चर्चा है कि तेज तर्रार युवा टीआई दुर्गेश शर्मा की भी एकल वापसी हो रही है। इधर कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत कई थाना व चौकी प्रभारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। कप्तान भोजराम पटेल ने प्राप्त निर्देशों के तहत देर रात यह अदला- बदली किया है।

कोरबा(खटपट होली)। कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत रहे निरीक्षक राकेश मिश्रा को पिछले दिनों एक आदेश पर बिलासपुर आईजी कार्यालय अटैच किया गया था जिनकी एक बार फिर कथित तौर पर कोरबा वापसी हुई है। इसी तरह निरीक्षक सनत सोनवानी को भी कोरबा भेजे जाने का कथित आदेश हुआ है। इधर दूसरी ओर जिला पुलिस कप्तान के द्वारा होली की पूर्व रात्रि एक बड़ा फेरबदल थाना व चौकी प्रभारी की पदस्थापना में किया गया है। जारी सूची के अनुसार दर्री थाना का प्रभार संभाल रहे मोस्ट सीनियर से एक कदम कम निरीक्षक विवेक शर्मा को फिर से बालको टीआई बनाया गया है। उनके स्थान पर विजय चेलक को दर्री थाना पदस्थ किया गया है। बांकीमोगरा से टीआई पौरुष पुर्रे को पाली और पाली थाना प्रभारी अनिल पटेल को बांकीमोगरा भेजा गया है। उरगा थाना के प्रभारी राजेश जांगड़े बांगो के टीआई होंगे जबकि बांगो टीआई राजेश पटेल को उरगा लाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक एसएस पटेल को यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है वहीं हरीश टांडेकर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह हरदी बाजार और अभय सिंह बैस हरदी बाजार से दीपका भेजे गए हैं। करतला थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी कोरबा लाए गए हैं वहीं निरीक्षक लखन पटेल को करतला टीआई बनाकर भेजा गया है। एसआई मयंक मिश्रा को सीएसईबी चौकी का प्रभारी बनाया गया है वहीं नवल साव मानिकपुर चौकी के प्रभारी होंगे। एसआई लालन पटेल को कोतवाली से पसान भेजा गया है।
होली पर्व की पूर्व रात्रि खास चर्चा में पुलिस कप्तान ने बताया है कि यह तबादला आदेश सिर्फ 1 दिन के लिए किया गया है और होली की खुमारी खत्म होने के साथ ही तबादला आदेश भी तत्काल प्रभाव से निरस्त माना जाएगा और जो जहां पर वर्तमान में ड्यूटी कर रहे हैं वहीं पर पदस्थ माने जाएंगे। (बुरा न मानो होली है)
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel