कोरबा (खटपट न्यूज)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला एवं विकासखंड स्तरों पर स्कूल के बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तथा स्कूलों में गठित कन्ज्यूमर क्लबों के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक तथा इसके लाभों की जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ता फोरम द्वारा उपभोक्ता विवादों से संबंधित जारी महत्वपूर्ण आदेशों का समुचित प्रचार किया जाएगा। उपभोक्ता सरंक्षण क्षेत्र में कार्यरत जिला उपभोक्ता फोरम के माननीय न्यायाधीश, सदस्यों, अधिवक्ताओं, एंव इस क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित कर आम उपभोक्ताओं को उपभेक्ता अधिकारों के साथ -साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों की खरीदी करते समय किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए इसके भी जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालयों के विज्ञान के शिक्षकों के सहयोग से प्रदर्शनी में पाम्पलेट, हेंड बिल आम उपभोक्ताओं को निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने...
कोरबा - बालकोनगर। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सस्टेनेबिलिटी माह 2026 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया।...
















