कोरबा(खटपट न्यूज़)। 17 मार्च गुरुवार को होलिका दहन एवं 18 मार्च को रंग पर्व होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी तरह शब-ए-बारात भी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा मनाया जाएगा। इन अवसरों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने व शांतिपूर्वक आयोजन के मद्देनजर शांति समिति की बैठक थाना व चौकियों में ली जा रही है।

इस कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी एएसआई विभव तिवारी ने सहायता केंद्र परिसर में शांति समिति की बैठक ली। कुसमुण्डा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में ली गई बैठक में उपस्थित क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के लोगों व गणमान्यजनों से प्रभारी विभव तिवारी ने त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह किया। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने की भी अपील की।

श्री तिवारी ने यह भी आग्रह किया कि किसी पर जबरन रंग न लगाएं और चंदा की वसूली न करें। बैठक से पहले उपस्थितों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मान किया गया। में प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक, ग्राम पाली की सरपंच कमला बाई, गोरेलाल यादव, माधव जायसवाल, बब्बू खान, मयंक पांडेय, रामनरेश यादव, माखन यादव, प्रीतम राजपूत, अश्वनी पटेल, बाबा खान सहित बड़ी संख्या में सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत के गणमान्यजन उपस्थित रहे।















