Tuesday, August 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की…

  

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ पहुंचकर स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यरूपानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर परिसर स्थित रामकृष्ण प्रार्थना मंदिर में जाकर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल विवेकानंद विद्यापीठ में आयोजित भंडारा में भी शामिल हुए। इस अवसर पर विवेकानंद विद्यापीठ के सचिव श्री ओम प्रकाश वर्मा और सदस्य श्री वीरेंद्र वर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel