Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नरवा-गरवा के काम से सचिव करेंगे किनारा,थमाया सूचना पत्र

नरवा-गरवा के काम से सचिव करेंगे किनारा,थमाया सूचना पत्र


रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के द्वारा अपनी 1 सूत्रीय परिविक्षा अवधि पश्चात सरकारीकरण करने की मांग को लेकर आंदोलन किया आ रहा है। 7 मार्च को ब्लॉक व जिला स्तर पर बैठक, धरना एवं रैली उपरांत ज्ञापन सौंपा गया। 9 मार्च को राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया गया। अब प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष तुलसी साहू की ओर से सरकार के पंचायत संचालनालय आयुक्त सह संचालक को आज ज्ञापन पत्र दिया गया है कि उनकी मांग पर निराकरण के लिए सकारात्मक पहल नहीं होने पर 14 मार्च 2022 से नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना से संबंधित कोई भी कार्य सचिव नहीं करेंगे। इसके अलावा दूसरे सभी कार्यों को सुचारू अंजाम दिया जाएगा।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel