Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized पाली में लाखों की चोरी, नारियल विक्रेता भी हुई शिकार

पाली में लाखों की चोरी, नारियल विक्रेता भी हुई शिकार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बिजली ऑफिस के समीप राखड ईंट बनाने वाली प्लांट के गोदाम से ताला तोड़कर लाखों रुपए के मशीनरी सामान की चोरी कर ली गई है।
पाली थाना अंतर्गत ग्राम केराझरिया में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने गुप्ता फ्लाई अश ब्रिक्स प्लांट स्थापित है। इसके संचालक मोहित गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्लांट मे राखड ईट निर्माण का कार्य बंद है और इस प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित किया जा रहा है जिसके कारण एस ब्रिक्स प्लांट की मशीनरी सामानों को गोदाम में रखा गया था। शुक्रवार सुबह नियमित निरीक्षण पर प्लांट पहुंचने पर गोदाम का ताला टूटा/कटा हुआ मिलाऔर गोदाम में रखे पांच लाख रुपये से अधिक की मशीनरी कलपुर्जे, पंप मोटर ,रोलर चैनल , डिस्क, साफ्ट आदि अन्य समान की अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। अपने स्तरपर तलाश किया तो कुछ सामान गोदाम के पीछे खेतों में पड़ा भी मिला। गोदाम का ताला काटने में प्रयुक्त सामान मौके पर पड़ा मिला।

ताला काटने वाला हथियार

वर्तमान में पाली में मेला का आयोजन चल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों का माहौल है। इतनी चहल-पहल के बावजूद मुख्य मार्ग से सटे इस प्लांट से चोरी होना आश्चर्यजनक है। पाली मेले में भी नारियल बेचने वाली एक महिला के भी 15000 रुपये की चोरी हुई है। वह सुबह चोरी का पता चलने पर दहाड़ें मार कर रो रही थी।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel