Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:रिश्ते में भाई ने मार कर जलाया था, व्यापारी को मारने वाला...

कोरबा:रिश्ते में भाई ने मार कर जलाया था, व्यापारी को मारने वाला गिरफ्तार

मृतक कृष्णा गंगावने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। करतला थाना क्षेत्र में 5 फरवरी की सुबह जला हुआ शव खेत से बरामद करने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है।
चार पहिया वाहन में घूम-घूम कर घरेलू सामान बेचने वाले वार्ड 4 पुरानी बस्ती,कोरबा नीम चौक निवासी कृष्णा गंगावने 20 वर्ष की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस और साइबर सेल ने जब मृतक का मोबाइल खंगाला तो मृतक और आरोपी का लोकेशन और कॉल टाइमिंग के आधार पर उसे संदेह के दायरे में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्या को अंजाम देने के तरीके और वजह का खुलासा पुलिस द्वारा दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा। बहरहाल करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत मिली दो अज्ञात लाशों में से एक की गुत्थी सुलझ गई है जबकि कुदमुरा मार्ग में नग्न अवस्था में मिले शव का राज सुलझना अभी बाकी है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel