Tuesday, August 11, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh गोवा-उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा बढ़त की ओर, रुझानों में अब तक...

गोवा-उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा बढ़त की ओर, रुझानों में अब तक इतनी सीटें मिली

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जहां उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से मुख्यमंत्री योगीनाथ सरकार की फिर वापसी हो रही है वहीं पंजाब में बड़ा उलटफेर हुआ है। उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 274 के रुझान पर भाजपा चल रही है। सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं। बहुजन समाज पार्टी को 7 कांग्रेश को 6 व अन्य दल को एक सीट का रुझान अब तक सामने आया है। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी 89 की बढ़त पर हैं जो स्पष्ट बहुमत नजर आ रहा है। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में मोर्चा संभाले हुए भगवंत मान का जादू चला है। गोवा राज्य में 40 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसमें 18 की बढ़त के साथ भारतीय जनता पार्टी है। कांग्रेस को यहां से 12 और अन्य दल को 2 सीटों का रुझान सामने आया है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 45 पर भाजपा आगे है वहीं 22 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मणिपुर राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 25 पर भाजपा 12 पर कांग्रेस, 10 सीटों पर एनपीपी 6 सीटों पर एनपीएफ का रुझान अब तक सामने आया है। अभी तक के रुझानों पर गौर करें तो पंजाब को छोड़कर उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती साफ नजर आ रही है। इधर उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल है जहां भाजपा कार्यालय में मंत्री नरेंद्र मोदी जीत के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंच सकते हैं।

Advertisement Carousel