Thursday, May 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहां महिलाओं को बराबरी का मौका मिल...

हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहां महिलाओं को बराबरी का मौका मिल सके : राज्यपाल

 रायपुर(खटपट न्यूज़)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं।

हम सबको मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा, जिसमें बेटा और बेटी में कोई भेद न हो। लड़कियों को भी लड़कों के समान ही आगे बढ़ने के अवसर मिले और बराबरी का अधिकार मिले। साथ ही सभी क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति नजरिए में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति होगी।

Advertisement Carousel