कोरबा (खटपट न्यूज)। ग्राम झगरहा मार्ग में युवकों के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पिछले दिनों हुए इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत झगरहा कांटाघर के निकट मारपीट की यह घटना 10 फरवरी को रात करीब 10.30 बजे हुई थी। इसमें एक पक्ष के दीपक चौधरी पिता सत्यनारायण चौधरी 39 वर्ष निवासी गांधी चौक कोरबा ने रिपोर्ट लिखाया है कि 10 फरवरी को वह अपने साथी पवन शर्मा, हरचरण व ललित दास महंत के साथ उरगा ढाबा से वापस बरबसपुर होते हुए लौट रहा था। ग्राम नकटीखार में अपनी डीव्ही कंपनी के कार्य का निरीक्षण करने उपरांत लौटते वक्त झगरहा कांटा घर के निकट लगे जाम में फंसा था कि इस दौरान सुदामा कलवानी 6-7 साथियों के साथ पहुंचा और बेसबॉल स्टीक व लात-घूसे से मारपीट किया गया। सुदामा व 6-7 अन्य लोगों के विरुद्ध धारा 147,148,149,323 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
इसी तरह दूसरे पक्ष से सुदामा कलवानी की रिपोर्ट पर दीपक चौधरी व 2-3 अन्य लोगों के विरुद्ध धारा 294, 341, 506, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। डीडीएम रोड निवासी सुदामा की रिपोर्ट है कि 9 फरवरी को रात करीब 11 बजे वह ग्राम गोढ़ी में मित्र बबला राजपूत से मिलकर घर आ रहा था कि झगरहा चौक के पास दीपक चौधरी ने अपनी कार को उसकी गाड़ी के सामने लगाकर रास्ता रोका। गाली-गलौज करते हुए गाड़ी को जाने से रोका और जब सुदामा अपनी कार निकालने लगा तो दीपक ने अपनी कार से टक्कर मार दिया। कार में स्क्रेच आने पर नीचे उतरा तब दीपक ने गाली-गलौज कर लात-घूसों से मारा। उसके साथी हरचरण और ललित दास ने पीछे से पकड़ लिया और डंडे से भी मारा। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव किया जिनके साथ भी मारपीट की गई। सुदामा ने कहा है कि उसके परिवार को धमकाया जा रहा है और यदि कुछ होता है तो संबंधित लोग जिम्मेदार होंगे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















