Friday, March 27, 2026
Home कोरबा अर्जुन रामपाल और साथियों से पौने 3 लाख का तांबा बरामद, सभी...

अर्जुन रामपाल और साथियों से पौने 3 लाख का तांबा बरामद, सभी जेल भेजे गए


अर्जुन रामपाल और उसके साथियों ने मिलकर निर्माण कंपनी के गोदाम से बड़े पैमाने पर तांबा तार की चोरी की। इसे झाड़ियों में छिपा दिया गया और यहां से निकालने के लिए मौके की तलाश में थे कि कुसमुण्डा थाना प्रभारी ने एक सूचना उपरांत त्वरित कार्यवाही कर इन्हें धर दबोचा।

कोरबा(खटपट न्यूज)। कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हसदेव नदी के किनारे झाड़ियों में चोरी का सामान छिपाकर रखे हंै। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को दी और उनके मार्गदर्शन में तत्काल एक टीम को मौके पर रवाना किया। यहां मिले संदेही शुक्रवार सिंह, समीर कुमार तथा अर्जुन रामपाल को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ ने बताया कि 3 दिन पूर्व बरमपुर पुल के पास बने सामंता कम्पनी के गोडाउन में अपने साथियों के साथ मिलकर तांबे का तार चोरी किये हंै और हसदेव नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे हैं। आरोपीगण के बताये अनुसार उनके निशानदेही में 1 क्विंटल 20 किलो तांबा तार कीमती लगभग 2 लाख 73 हजार रूपये बरामद किया।

आरोपी शुक्रवार सिंह पिता विरेन्द्र पाल सिंह 31 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी, समीर कुमार पिता विशम्भर धनुहार 19 वर्ष ग्राम गुमिया व अर्जुन रामपाल पिता परदेशी राम चौहान 30 वर्ष निवासी अवधनगर कुसमुंडा को गिरफ्तार को धारा 41 (1-4) जाफौ / 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीआई श्री राठौर ने बताया कि कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा, आरक्षक संजय तिवारी, महेन्द्र चन्द्रा की विशेष भूमिका रही।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel