Thursday, May 14, 2026
Home कोरबा भगवान शंकर को सामने देख रोमांचित हुए नगरजन

भगवान शंकर को सामने देख रोमांचित हुए नगरजन

दुरपा रोड में आयोजित जागरण में दिल्ली-मेरठ के कलाकारों का जीवंत प्रदर्शन
कोरबा(खटपट न्यूज़)। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री शिव-काली परिवार दुरपा रोड के द्वारा शिव बारात एवं विवाह का आयोजन किया गया। मंगलवार की रात दुरपा रोड में भव्य जागरण का आयोजन भी शिव परिवार ने किया जिसमें शामिल हुए नगर जन रोमांच और भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल के पुत्र रिशु अग्रवाल भी आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर आयोजन के लिए शिव परिवार को शुभकामनाएं भी दी।

दिल्ली-मेरठ से आए दीपक आर्यन ग्रुप के कलाकारों द्वारा भगवान शंकर, मां काली, पार्वती, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी के साथ जीवंत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई जिसे देख उपस्थित लोग रोमांचित होते रहे।

अघोरी और भूत-पिशाच की जीवंत झांकी का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। वहीं भगवान शंकर द्वारा खेली गई भभूत की होली में लोग सराबोर हुए।

मां भगवती जागरण मंडली, कोरबा के गायक कलाकार बसंत वैष्णव, बिलासपुर से आए गायक श्रीमती अचला वैष्णव, किरण अग्रवाल, सारंग कुमार, ओंकार श्रीवास्तव, अजय शर्मा ने एक से एक भजनों की प्रस्तुति दी।

विभिन्न वाद्य यंत्रों पर बबलू महंत, पिन्टू प्रसाद, अशोक ध्रुव, अश्वनी राज, मोनू यादव, विक्टर ने संगत थी। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री शिव-काली परिवार दुरपा रोड के सभी पदाधिकारी व सदस्यों एवं दुरपा रोड वासियों का सहयोग रहा।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel