Friday, March 27, 2026
Home कोरबा दीपक वर्मा बने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

दीपक वर्मा बने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

कोरबा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जिलों में भी नियुक्ति

रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने जिला अध्यक्षों की नाम की घोषणा कर दी है। इसमें कोरबा जिलाध्यक्ष के पद पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक वर्मा की नियुक्ति की गई है।दीपक वर्मा को एनएसयूआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। एनएसयूआई के सभी आयोजनों में दीपक वर्मा की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होती रही है। कैंपस चलो अभियान में भी दीपक वर्मा ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। युवाओं और छात्र वर्ग में लोकप्रिय दीपक वर्मा के जिला अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से निश्चित ही एनएसयूआई को और भी मजबूती कोरबा जिले में मिलेगी।दीपक वर्मा पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के समर्थकों में शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कोरबा जिले के अलावा 15 अन्य जिलों में भी अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां की हैं।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel